पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल की ग्रेड- 11 के छात्र हर्षित नैन ने अमेरिकन गणित ओलिम्पियाड 2024 प्रतियोगिता में गोल्ड अवार्ड जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता एस.टी.ई.एम. एजुकेशन रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित की गई थी, जो दक्षिणी इलिनॉय विश्व विद्यालय से संबद्ध है। प्रतियोगिता में हर्षित ने अपनी गणितीय क्षमता और समस्या हल करने की कला का प्रदर्शन किया और अवार्ड हासिल किया। अमेरिकन गणित ओलिम्पियाड में गोल्ड अवार्ड प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह पुरस्कार अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों में अंडर-ग्रैजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के हर्षित के साथ विजयपाल नैन। (खत्री) लिए एक अहम मानदंड माना जाता है। यह सफलता हर्षित के लिए भविष्य के अनेक अवसरों के द्वार खोलने का संकेत है। स्कूल में हर्षित का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. विजयपाल नैन, गौतम नैन, प्रधानाचार्या हिमानी दहिया व अन्य स्टाफ ने हर्षित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।